शहपुरा थाना के पीछे कूछ दूरी पर स्थित नाला में मिले शव की हुई पहचान,मृतक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शहपुरा में शुक्रवार की रात तक था भर्ती

शहपुरा। नगर के वार्ड क्रमांक एक में पुलिस थाना के पीछे स्थित मुहल्ले में शनिवार की शाम एक नाला में युवक का शव मिला,जानकारी अनुसार नाला मैं शव उल्टे अवस्था में उतराता हुआ पड़ा था जानकारी लगने के बाद स्थानीय नागरिकों का जमावड़ा लग गया वही मामले की जानकारी लगने के बाद स्थल पर नगर निरीक्षक अखलेश दाहिया व स्टाप पहुच शव को बाहर निकलवा मामले की जांच कर रही है प्रथम द्रष्टया शव की पहचान वार्ड क्रमाक दो निवासी ब्रजेश बैगा के तौर पर हुई है पीएम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पावेगा कि आखिर उसकी मौत केसे हुई।
मामले में पुलिस थाना शहपुरा के निरीक्षक अखलेश दाहिया ने बतलाया कि म्रतक की पहचान वार्ड क्रमाक दो के बजेश बैगा पिता बुध्दु बैगा के तौर पर हुई है शव सुरक्षार्थ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शहपुरा में रखवाया गया है रविवार को शव का पीएम होगा वही प्रारम्भिक जानकारी देते हुए निरीक्षक अखलेश दाहिया ने बतलाया कि म्रतक ब्रजेश बैगा टीवी की बीमारी से पीडित था एव शुक्रवार की रात्रि तक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती था साथ ही अस्पताल मे बिना सूचित किये ही रात्रि को वहा से निकल गया था सभी पहलूओ की पुलिस जांच कर रही है।