प्रदेश
जिले में बजाग सहित अनेक क्षेत्रों में गिरे ओले..ओलो के साथ तेज मूसलाधार बारिश,किसान हुए चिंतित

डिंडोरी। जिले में अचानक हुआ मौसम परिवर्तन अब आफत बनने लगा है, दो दिनों से रुक रुक कर हो रही बारिश के बाद आज कई इलाकों में ओलावृष्टि ने फसलों पर संकट खड़ा कर दिया है हालांकि फिलहाल नुकसान का आंकलन नही किया गया है लेकिन जिस तरह सड़कों पर ओले बिछे हैं उससे बड़े नुकसान की संभावना है। डिंडोरी से बजाग और अमरकंटक मार्ग में ओलावृष्टि हुई है। लगातार तेज बारिश और ओलावृष्टि की सूचनाएं क्षेत्र से मिल रही हैं तस्वीरें ओलावृष्टि की तीव्रता को बयां कर रही हैं वही शहपुरा जनपद क्षेत्र में भी दोपहर बाद कन्ही मूसलाधार तो कही रुक रुक कर बारिश का दौर जारी रहा।

