आचार्य श्री की करंजिया में हुई भव्य अगवानी रात्रि विश्राम करंजिया में एवं जगतपुर में सोमवार की आहार चर्या

करंजिया।संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का रविवार को करंजिया में मंगल प्रवेश हुआ जिसमें जैन समाज के साथ-साथ करंजिया के स्थानीय लोगों ने भव्य अगवानी की ।रात्रि विश्राम करंजिया स्थित मिडिल स्कूल में हुआ । सोमवार की आहार चर्या जगतपुर में होगी संभवत 21 मार्च को अमरकंटक में मंगल प्रवेश होगा ।अभिनंदन जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि आज करंजिया में आचार्य श्री के द्वारा संभावनाथ जिन चैत्यालय में दर्शन किए आरती एवं पाद प्रक्षालन किया गया । उनका करंजिया ब्लॉक के ठाडपथरा में 16 मार्च को हुआ था जिसके बाद उद्धार, मझगांव, उमरिया, बुंदेला, अमलडिहा होते हुए कल करंजिया में मंगल प्रवेश हुआ । स्थानीय जैन समाज के श्रावक अजय जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि आचार्य श्री का मंगल विहार डोंगरगढ़ से अमरकंटक के लिए हो रहा है जिसमें आचार्य श्री के सानिध्य में अमरकंटक में 25 मार्च से 2 अप्रैल तक 9 दिवसीय पंचकल्याणक महोत्सव का कार्यक्रम संपन्न होगा । इस दौरान स्थानीय जैन समाज के अभिनंदन जैन, अजय जैन, आरव जैन एवं स्थानीय अजैन समाज के सुनील दत्त शर्मा, प्रशांत राजपूत, संदीप गुप्ता, पंकज साहू, छोटू झरिया ,अमन साहू, सुमित साहू, निखिल साहू, अजय पटेल, अखिलेश साहू मौजूद रहे । स्थानीय कर्मचारी अधिकारी अजय राय बीआरसी, दिनेश बरकडे नायब तहसीलदार करंजिया, भूपेंद्र सिंह थाना प्रभारी करंजिया मयस्टाफ, चिकित्सा विभाग के द्वारा रुकने एवं सुरक्षा के इंतजाम किए गये।

दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब ।आचार्य श्री की एक झलक दर्शन पाने के लिए स्थानीय लोगों के अलावा कई कई प्रदेशों से आए जैन समाज के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी अमिलिया में हर चकिया के दौरान लगभग भाई से 3000 लोगों का जनसैलाब रहा जहां पर श्रद्धालुओं के द्वारा आचार्य श्री की आहार चर्या देखी गई आहार चर्या के बाद सभी लोगों के खाने की व्यवस्था समाज के द्वारा की गई थी करीब 1:30 बजे आचार्य श्री का बिहार अमलडीहा से हुआ इसके पश्चात करंजिया में लगभग 3:00 बजे मंगल प्रवेश हुआ ।