प्रदेश

ग्राउंड रिपोर्ट:ओलों की आफत जानिए आंखों देखा हाल

डिंडोरी । जिले में मौसम परिवर्तन आफत का सबब बन कर आया है दो दिनों में मौसम के बदलाव और बारिश ने ठंड की वापिसी करा दी है रविवार को सुबह से ही बारिश के आसार नजर आ रहे थे, लोगों ने अपने गर्म कपड़े सहेजकर रख दिए थे जिसे दोबारा निकालना पड़ा। रविवार को शाम होते होते बारिश के साथ ओलों ने अपना कहर बरपा दिया और सड़क व खेत में ओलों की सफेद चादर बिछ गई और इस सफेद चादर ने किसानों के चेहरे से मुस्कान भी गायब कर दी। किसान खुद को ठगा महसूस कर रहा है, हालांकि अभी फसल नुकसान का आंकलन नही है लेकिन उसे इस बात का अंदेशा जरूर है कि फसल का बड़ा नुकसान हो गया अलबत्ता सोमवार तक ही नुकसान का आंकलन हो सकता है।
बजाग से डिंडोरी मार्ग पर हमारे साथी आशीष वैश्य लगातार नजर बनाए रहे और ओलावृष्टि को लगातार अपने मोबाइल कैमरे में कैद करते रहे उन्होंने बताया की ओलावृष्टि के दौरान वह कई बार सड़क पर ही फंसे रहे उन्हें सड़क दिखाई नही दे रही थी चारों ओर सिर्फ सफेदी ही नजर आ रही थी जब ओला वृष्टि थमी तो वह धीरे धीरे अपना वाहन निकालने में कामयाब रहे उन्होंने बताया कि कूड़ा से कोसमडीह तक उन्हें ओलों की बारिश नजर आई।
बजाग के साथी अमित साहू ने बताया कि बजाग में भी बारिश तेज गति से हुई साथ ही ओले भी गिरे उन्होंने अपने सूत्रों से गिरवरपुर की तस्वीरे भेजी जहां सड़क पर सफेदी साफ दिख रही थी वाहनों के आने जाने के निशान ओलों में स्पष्ट नजर आ रहे थे।
गोरखपुर के साथी अखलाक कुरेशी ने बताया कि आंवले के आकार के ओले वहां पर गिर रहे हैं जिससे बड़े नुकसान की आशंका है उन्होंने बताया की फिलहाल कस्बे से निकलना संभव नहीं है क्योंकि ओलावृष्टि हो रही है खेतों तक पहुंचने के लिए इंतजार करना होगा उन्होंने कहा कि किसानों को बड़े नुकसान की संभावना है।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button