प्रदेश

शहपुरा अस्पताल में अंधेरे में परेशान होते रहे भर्ती मरीज, विद्युत व्यवस्था ठप्प होने के बाद भी नहीं चला अस्पताल का जनरेटर,बेखबर अधिकारी,जनप्रतिनिधि और नेता

अंधेरे में परेशान होते अस्पताल में भर्ती मरीज

शहपुरा ।एक ओर सरकार क्षेत्र में विकास के तमाम दावे आए दिनों करती रहती है,क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और नेता भी क्षेत्र विकास के दावे करते हुए स्वयं की वाहवाही करवाते रहते है परंतु रविवार को विकास के दावों सहित तमाम व्यवस्थाओं की पोल उस समय खुल गई जब दिनभर क्षेत्र में विद्युत कटौती होने के दरमियान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा में भी मरीज परेशान होते नजर आए वही देर शाम तक विद्युत व्यवस्था बहाल नही होने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीज अंधेरे में ही उपचार करवाते रहे इस दरमियान न तो अस्पताल का भारी भरकम जनरेटर चला और न ही परेशान मरीजों की सुध लेने कोई अधिकारी,जनप्रतिनिधि या नेता पहुंचा,मामले में जिला अधिकारी को संज्ञान लेते हुए अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार करवाने की आवश्यकता है ताकि मरीजों को आगामी समय मे समुचित उपचार मिल सके।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button