प्रदेश

शहपुरा में युवा कांग्रेस ने जलाया मुख्यमंत्री का पुतला

शहपुरा। आज शहपुरा नगर में महू में हुए आदिवासी युवक पर पुलिस फायरिंग जिसमें उसकी मृत्यु हो गई और उस परिवार को आज तक न्याय नहीं मिला एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी के ऊपर पार्टी मीटिंग में आपत्तिजनक टिप्पणी की गई जिससे कांग्रेसियों में भारी जनाक्रोश है से और इन मुद्दों को लेकर युवा कांग्रेस के द्वारा अमन पाठक के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर अपना विरोध प्रदर्शन जताया, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रितेश गुप्ता ने बताया कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता हमारा विरोध प्रदर्शन निरंतर चलता रहेगा और माननीय कमलनाथ जी के ऊपर जो मुख्यमंत्री ने टिप्पणी की है उस पर उन्हें माफी मांगनी पड़ेगी विधानसभा अध्यक्ष श्री राम साहू ने बताया कि अभी तो यह शुरुआत है पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलेगा तो आने वाले समय में उनके प्रदर्शन करेंगे इस कार्यक्रम प्रमुख रूप से पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अमित कछवाहा अभिराम गुप्ता राज तिवारी वहीद खान मोनू यादव मुकेश नामदेव विकास मार्ग को राजा साहू रूप सिंह धुर्वे राज चक्रबर्ती निक्की साहू हरिओम साहू मनोज तिवारी अंकित झारिया नितेश साहू गौरव मार्को प्रदीप झारिया आशीष साहू शिवम साहू एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button