प्रदेश

आचार्य श्री का जगतपुर आहार पश्चात रात्रि विश्राम कबीर में कल सुबह 7:15 अमरकंटक में होगी भव्य अगवानी

करंजिया।- जैन आचार्य संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का बिहार शिरपुर महाराष्ट्र से अमरकंटक की ओर चल रहा है जो कि अंतिम पड़ाव में हैं आज सुबह 6:40 में आचार्य श्री का बिहार करंजिया मिडिल स्कूल से जगतपुर के लिए हुआ जहां पर आचार्य श्री की आहार चर्या संपन्न हुई । समायक के उपरांत दोपहर 1:30 जगतपुर से कबीर के लिए बिहार हुआ । कबीर में आज रात्रि विश्राम होगा । वही कल सुबह 7:15 बजे अमरकंटक में आचार्य श्री की भव्य अगवानी की जाएगी । प्राप्त जानकारी के अनुसार आगवानी में हजारों श्रद्धालुओं के द्वारा बैंड बाजा एवं नगाड़ों के साथ किया जाएगा ।

हथकरघा से बनी वस्तुओं का लगा स्टॉल आचार्य श्री के द्वारा विदेशी छोडो स्वदेशी अपनाओ के तहत हथकरघा की स्थापना जगह-जगह कराई जा रही है इसके तहत जगतपुर में हथकरघा से ईद में कपड़े एवं सामग्रियों का स्टाल लगाया गया जिससे सभी लोगों में की विदेशों से निर्मित वस्तुओं एवं कपड़ों का इस्तेमाल ना कर कर स्वदेशी एवं हथकरघो से निर्मित कपड़ों का इस्तेमाल किया जाए ।

कलेक्टर ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा डिंडोरी कलेक्टर विकास मिश्रा के द्वारा जगतपुर में आचार्य श्री के रुकने एवं आहार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया सुबह करीब 10:00 बजे कलेक्टर जगतपुर पहुंचे जहां पर उन्होंने जैन समाज के उपस्थित श्रद्धालुओं से व्यवस्थाओं की जानकारी ली एवं उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों को उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए साथ ही रात्रि विश्राम के लिए कबीर में व्यवस्थाओं के लिए निर्देशित किया । ज्ञात है कि कबीर डिंडोरी एवं अनूपपुर जिले की बॉर्डर है कल सुबह डिंडोरी जिले से प्रस्थान कर के अनूपपुर जिले में आचार्य श्री का प्रवेश संभवतः सुबह 7:15 में होगा । पुलिस विभाग एवं जनपद शिक्षा केंद्र 24 घंटे रहा मुस्तैद*आचार्य श्री के बिहार के दौरान करंजिया बीआरसी अजय राय के द्वारा बिहार के दौरान आचार्य श्री के आहार स्थल एवं विश्राम स्थल के लिए उचित व्यवस्था सक्रिय रुप से की जा रही है। थाना करंजिया के प्रभारी अपने स्टाफ के साथ बिहार आहार चर्या एवं रात्रि विश्राम के दौरान मुस्तैद नजर आए । आचार्य श्री के पैदल बिहार में थाना करंजिया की बॉर्डर से पुलिस स्टाफ सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कर रही है इस दौरान थाना प्रभारी भूपेंद्र टेकाम, दलपत सिंह ईएसआई,आरक्षक रामनंदन सनोडिया, मुकेश मसराम, विनोद माहोर, चंद्रकांता सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे ।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button