हिंदू नव वर्ष के अवसर पर नगर में कल निकलेगा भव्य भगवा चल समारोह.. विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की अगुवाई में होगा समारोह

शहपुरा -विगत वर्ष अनुसार इस वर्ष भी चैत्र नवरात्र हिंदू नव वर्ष प्रारंभ के शुभ अवसर पर विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल के तत्वाधान में विशाल भगवा चल समारोह का आयोजन कल किया जा रहा है नगर मैं संपूर्ण तैयारियां पूर्ण कर ली गई है नगर के सभी मार्ग भगवा ध्वज से सर्च कर तैयार हो गए हैं कल प्रातः 7 बजे से नगर के प्राचीन श्री राम जानकी मंदिर में पूजन का कार्य प्रारंभ किया जाएगा तत्पश्चात विशाल भंडारा का आयोजन भी किया जाएगा इसके पश्चात दोपहर 2 बजे से भव्य भगवा चल समारोह आयोजित है जिसमें नगर के समस्त हिंदू सनातन धर्मावलंबी संगठन के भाई बहन दुर्गा वाहिनी की बहने सम्मिलित होंगे चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ गुजरेगा भगवान श्री राम जानकी की भव्य झांकी का प्रस्तुतीकरण भी किया जाएगा प्राचीन श्री राम जानकी मंदिर में चल समारोह का समापन होगा बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने समस्त हिंदू संगठनों सनातन धर्मावलंबियों को अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है
