प्रदेश

पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए अमरकंटक पहुंचे आचार्य श्री विद्यासागर

पवित्र नगरी अमरकंटक में 25 मार्च से दो अप्रैल तक पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं गजरथ महोत्सव


अमरकंटक पंचकल्याणक महोत्सव की तैयारियां जोरों पर
करंजिया।संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महामुनिराज के मंगल चरण अमरकंटक की पावन वसुंधरा में आज मंगलवार को स्पर्श हुए।महाराज श्री के साथ निर्यापक श्रमण मुनिश्री, प्रसाद सागर जी महाराज, चंद्रप्रभ सागर जी महाराज, निरामय सागर जी महाराज प्रातः डिंडौरी मार्ग से अमरकंटक पहुंचे। आचार्य श्री के नगर प्रवेश के दौरान बड़ी संख्या में जैन श्रावक जनसमूह ने उनकी भव्य अगवानी की। अमरकंटक के प्रमुख मार्गों को रंगोली से सजाया गया। मुनिश्री की अगवानी करने के लिए सभी महिलाएं, पुरुष, बच्चे, बुजुर्ग शामिल हुए। ढोल नगाड़े और डीजे की धुन पर नाचते गाते लोग धर्मध्वजा लेकर आचार्य श्री को सर्वोदय तीर्थ जैन मंदिर लेकर पहुंचे।
अमरकंटक के सर्वोदय जैनतीर्थ भगवान आदिनाथ जी के मंदिर निर्माण के अवसर पर संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महाराज जी के सानिध्य में अमरकंटक में 25 मार्च से 2 अप्रैल तक नौ दिवसीय श्री मज्जिनेंद्र पंच कल्याणक प्रतिष्ठा, विश्वशांति यज्ञ एवं गजरथ महोत्सव का आयोजन हो रहा है। आचार्य विद्यासागर जीके अगवानी के दौरान हजारों की संख्या में अनूपपुर जिले सहित बिलासपुर,पेंड्रा,डिंडोरी सहित अन्य स्थानों से समाज के लोग एकत्र है। अमरकंटक क्षेत्र के समूचे आश्रम, लाज,और धर्मशालाओं की बुकिंग पूर्ण हो चुकी है।बताया गया कि भगवान आदिनाथ मंदिर के समक्ष बने मानस्तंभ सहस्त्रकूट जिनालय में 1008 प्रतिमा विराजमान होगी। यहां तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है सभी व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग कमेटी बनाकर समाज जनों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यहां ठहरने भोजन और चिकित्सा की भी उचित व्यवस्था की गई है। पुलिस और प्रशासन द्वारा भी यहां आवश्यक इंतजाम कर दिए गए हैं।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button