प्रदेश

डिंडोरी पुलिस सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण में बालाघाट जोन में टॉप पर,प्रदेश में हासिल किया 4 था स्थान

डिंडोरी, पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा सी.एम हेल्प लाईन शिकायतों की मासिक ग्रेडिंग जारी की गयी जिसमें डिण्डौरी जिला बालाघाट जोन में टाप एवं मध्य प्रदेश में 4 था स्थान प्राप्त किया। पुलिस मुख्यालय भोपाल से जारी जन-शिकायत,सी एम हेल्पलाइन की ग्रेडिंग में डिण्डौरी जिले में पुलिस विभाग का प्रदर्शन पुनः शानदार रहा है। अपनी उत्कृष्ट सेवाओं से जिले में पुलिस को गौरव प्राप्त हुआ है, विभाग द्वारा प्राप्त शिकायतें सन्तुष्टि पूर्वक फरियादियों की समस्याओं का निराकरण करते हुये बंद कराई गयी है।

जिला पुलिस कप्तान संजीव कुमार सिन्हा जी के कुशल निर्देशन मे अति. पुलिस अधीक्षक जे.एन. मरकाम के मार्गदर्शन में शिकायत प्रभारी ASI बृजेश त्रिपाठी द्वारा जिले के अन्दर प्राप्त सी एम. हेल्प लाईन की शिकायतों को गंभीरता पूर्वक लेते हुऐ सम्बन्धित थाना/ चौकी प्रभारियों को तत्काल उचित कार्यवाही हेतु निर्देशित कर उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण कराते हुये सन्तुष्टिपूर्वक शिकायतें बंद कराई जाती है। पुलिस कप्तान द्वारा स्वम् शिकायत प्रभावी कि माध्यम से फरियादियो से रूबरू होकर उनकी व्यथा सुनते हुये तत्काल कार्यवाही करने निर्देशित कर संतुष्ट किया जाता है, जिसके चलते बिगत 2 वर्षो से डिण्डौसी जिला टाप 1 से लेकर टाप 5 तक अपना कब्जा कायम रखा है। डिंडोरी पुलिस अधीक्षक कार्यालय से स.उ. नि. बृजेश त्रिपाठी द्वारा फरियादियों की समस्या को स्वतः गंभीरता पूर्वक सुनकर तत्काल निदान किया जाता है। कोई भी फरियादी निराश होकर नही जाने पाता है, जिले की सभी थाना /चौकी प्रभारियो का पूरा सहयोग प्राप्त होता है सभी थाना-चौकी प्रभारी भी इसके लिये बधाई पात्र है।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button