प्रदेश
नौ रात्रि, नौ दान कार्यक्रम के तहत आज कारोपानी में स्वास्थ्य दान चिकित्सा शिविर

डिंडोरी।जिले में नवरात्रि पर्व के दौरान संचालित “नौ रात्रि, नौ दान” कार्यक्रम के तहत नवरात्रि के दूसरे दिन आज ग्राम कारोपानी में आयुष विभाग द्वारा “स्वास्थ्य दान चिकित्सा शिविर” का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में 09 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाईयां वितरित की गई। स्वास्थ्य दान में 683 लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिला। शिविर में जिला आयुष अधिकारी डॉ. संतोष परस्ते, डॉ. समीक्षा सिंह, डॉ. अनुपमा सिंह, डॉ. गायत्री श्याम, डॉ. भूपेंद्र मथनिया, डॉ. राजीव साहू सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।