प्रदेश
शासकीय स्नातक महाविद्यालय शहपुरा की क्रीड़ा अधिकारी ने किया महाविद्यालय का नाम रोशन

शहपुरा।भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक एवं कर्मचारी प्रतियोगिता में जबलपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए शासकीय स्नातक महाविद्यालय शहपुरा की क्रीड़ा अधिकारी डॉ नेहा तिवारी बैडमिंटन विधा में विजेता रहीं। क्रीडा अधिकारी डॉ नेहा तिवारी की इस उपलब्धि पर प्राचार्य अजय भूषण एवं समस्त स्टाफ ने उन्हें बधाई दी।