प्रदेश
कांग्रेस का विरोध जारी…

डिंडोरी। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन जारी रखा, कांग्रेसियों ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने के विरोध में लगातार कार्यक्रम आयोजित कर रही है, कांग्रेसियों ने काले कपड़े पहन और काली पट्टी बांध अपना विरोध दर्ज कराया, कलेक्टर कार्यालय के बाहर कांग्रेसी रमेश राजपाल, शिवराज सिंह जीतू, वैभव कृष्ण परस्ते, हीरा परस्ते, अंजू ब्योहार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी काली पट्टी बांध विरोध कर रहे हैं।