मनरेगा के कार्यो का निरीक्षण जनप्रतिनिधियों से भी कराया जाए: केन्द्रीय राज्यमंत्री…जिला विकास एवं समन्वय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई

डिण्डौरी। केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने मनरेगा के लक्ष्य को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देष दिए। जिससे मनरेगा से लोगों को गॉव मे ही रोजगार मिल सके। उन्होंने मनरेगा के अंतर्गत प्रारम्भ किए गए कार्यो की मानीटिरिंग जनप्रतिनिधियों से भी कराने के निर्देष दिए। जिससे मनरेगा के कार्य सभी की निगरानी में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण किया जा सके। उन्होंने मनरेगा की मजदूरी और मटेरियल का भुगतान भी नियमित रूप से करने को कहा। जिससे मनरेगा के तहत आवंटित बजट का व्यय वित्तीय वर्ष में ही किया जा सके। केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कुलस्ते बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला विकास एवं समन्वय समिति (दिषा) की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर विधायक ओमकार सिंह मरकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेष परस्ते, नगर पंचायत डिंडौरी अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सारस, जिला भाजपा अध्यक्ष अवधराज बिलैया, कलेक्टर विकास मिश्रा, पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा, डीएफओं साहिल गर्ग, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नंदा भलावे, अपर कलेक्टर सरोधन सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी -कर्मचारी मौजूद थे।
केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कुलस्ते ने वित्तीय वर्ष 2022-23 मे वनसमितियों को प्राप्त लाभांश तथा वन विभाग के वानिकी कार्य व विकास-कार्यो की समी़क्षा की। उन्होंने वन विभाग के निर्माण कार्यो को गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने के निर्देष दिए। वन विभाग को हितग्राही मूलक और विकास कार्य प्रारंभ करने को कहा। उन्होंने विकास कार्यो में तालाब निर्माण, कुआ निर्माण, सीसी रोड निर्माण, रंगमंच का निर्माण, बाउन्ड्री वाल का निर्माण, स्कूल और ऑगनबाडी केन्द्रों इत्यादि का निर्माण करने के निर्देष दिए। केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कुलस्ते ने युवा और युवतियों को कौशल विकास कार्यो का प्रशिक्षण देने को कहा। जिससे युवा और युवतिया स्वंम का रोजगार स्थापित कर सके या किसी कंपनी में रोजगार प्राप्त कर सके। केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कुलस्ते ने वनभूमि पर काबिज लोगो को वनाधिकार पटटा देने के निर्देष दिए। जिससे वनभूमि मे काबिज सभी लोगो को वनाधिकार पटटा मिल सके। उन्होंने बैठक में सामुदायिक पटटे भी प्रदान करने के निर्देष दिए है। जिले में वनाधिकार पटटों के तीन हजार से अधिक आवेदन-पत्र लंबित है। केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कुलस्ते ने सभी आवेदनो का सूक्ष्मता से जॉच कर आवेदकों को वनाधिकार पटटो से लाभन्वित करने को कहा।
केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कुलस्ते ने अमृत सरोवर के तालाबों का उपयोग सिंचाई, मछलीपालन, पेयजल और निस्तार के लिए करने के निर्देष दिए। जिससे लोगों को सिंचाई, पेयजल और मछलीपालन से रोजगार मिल सके। जल जीवन मिषन के लिए इन तालाबों से पेयजल सप्लाई करने को कहा। उन्होंने अमृत सरोवर के लंबित कार्यो को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देष भी दिए। केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कुलस्ते ने जल संसाधन विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं की भी समीक्षा की। जिले मे सिंचाई क्षेत्र का रकबा बढाने को कहा। नहरों का निर्माण व मरम्मत करके किसानों के खेतों तक पानी पहुचाने के निर्देश दिए। जिससे किसान सिंचाई सुविधाओं का लाभ उठा सके। केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कुलस्ते ने महिलाओं को स्व-सहायता समूह से जोडकर आत्मनिर्भर बनाने को कहा। उन्होने महिला स्व-सहायता समूहों को बैंक लिकेंज कराने के निर्देष दिए। समूह की महिलाओं को सेन्ट्रिग कार्य, मिक्सर मषीन, वाहन, पोल्ट्री फार्म, कृषि आधारित कार्य, पषुपालन, दुग्धपालन, मछलीपालन, फलों और सब्जी की खेती करने के लिए प्रेरित करने को कहा। जिससे समूह की महिलाए स्वरोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सके।
केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कुलस्ते ने लाडली बहना योजना से सभी पात्र बहनों को लाभान्वित करने के निर्देष दिए। इस योजना से प्रत्येक बहनों को प्रतिवर्ष बारह हजार रूपये प्रदान किए जायेगे। उन्होने सभी बहनों के फार्म भरवाने के निर्देष दिए है। जिससे उन्हें लाडली बहना योजना का लाभ मिल सकें। केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कुलस्ते ने जल जीवन मिषन के कार्यो की भी समीक्षा की। जल जीवन मिषन के कार्यो को सर्वोच्च प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देष दिए। उन्होंने जल जीवन मिषन के लिए सफल जलस्रोतो का चयन करने को कहा। जिससे सालभर पेयजल सप्लाई की जा सके। केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कुलस्ते ने असामयिक वर्षा/ओलावृष्टि से हुई फसल हानि का सर्वे कराने के निर्देष दिए। जिससे किसानों को फसल हानि का मुआवजा मिल सके।
सुविधा एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
केन्दीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर डिंडौरी में सुविधा एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सुविधा एक्सप्रेस नगरीय क्षेत्र डिंडौरी में कम्प्यूटर इंस्टालेषन एवं फॉर्मेटिंग, एप्लीकेषन साप्टवेयर, माइक्रोसाप्ट आफिस एवं एंटीवायरस आदि साप्टवेयर इंटालेशन कार्य घरेलू विद्युत वायरिंग/विद्युत उपकरणों जैसे कूलर, मिक्सी, प्रेस, गीजर, सीलिंग फेन, वायरिंग फिटिंग, बिजली के बोर्ड बनाना, बैटरी चार्जिंग कायर्, नल फिटिंग व मरम्मत, टी गार्ड, फ्लेक्स होर्डिंग, फेम निर्माण /कूलर स्टैण्ड निर्माण इत्यादि फैब्रीवर्क मषीनों में आयलिंग और ग्रीसिंग की सुविधा प्रदान करेगी।