प्रदेश

श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा:राजा हरिश्चंद्र की कथा सुन श्रद्धालु हुए भाव-विभोर..मानिकपुर के खेरमाता मंदिर में चल रहे श्रीमद् देवी महापुराण कथा में शामिल हुए क्षेत्रीय विधायक भूपेंद्र मरावी

डिंडोरी।शहपुरा विकासखंड अंतर्गत मानिकपुर खेरमाता मंदिर मैं चल रहे श्रीमद् देवी महापुराण कथा मैं शामिल हुए क्षेत्रीय विधायक भूपेंद्र मरावी, कथावाचक विवेकानंद जी महाराज ने सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र की कथा का विस्तृत रूप से वर्णन किया, राजा हरिश्चंद्र की कथा सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए, कथा के दौरान कथा वाचक विवेकानंद जी महाराज ने बताया कि राजा हरिश्चंद्र अपनी प्रजा को अपने पुत्र के समान मानते थे, राजा के सत्यवादी होने के कारण प्रजा उनको ही भगवान मानती थी, उनके सत्यवादी होने की क्षेत्रों में चारों तरफ चर्चा में फैल गई थी हरिश्चंद्र सत्यवादी के साथ साथ दानवीर राजाओं में भी गिने जाते थे इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजकों ने कथावाचक का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया, इस अवसर पर शहपुरा विधायक भूपेंद्र मरावी द्वारा मंच पर पहुंचकर श्रीमद् देवी महापुराण कि पूजन की एवं कथावाचक पंडित विवेकानंद जी महाराज को श्रीफल भेंट कर विधायक ने आशीर्वाद प्राप्त किया इसके बाद उन्होंने श्रीमद् देवी महापुराण कथा का रसपान किया।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button