प्रदेश
प्रसिद्ध गोदना कलाकार श्रीमती शांति बाई मरावी का निधन

डिण्डौरी। जिले के बजाग तहसील के ग्राम लालपुर निवासी राष्ट्रीय अहिल्या सम्मान प्राप्त प्रसिद्ध गोदना कलाकार श्रीमती शांति बाई मरावी का बुधवार को सुबह लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया है। उक्त जानकारी डा. विजय चौरसिया ने देते हुये उनके निधन को लोक कला की अपूरणीय क्षति करार दिया है।