नप अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल ने लगाया आरोप बिना सक्षम स्वीकृति के कृष्णा पेट्रोलियम को सीएमओ ने कर दिया डीजल बिल का भुगतान,सीएमओ ने कहा नियमानुसार हुआ भुगतान

शहपुरा।गुरुवार को डिंडोरी जिला अंतर्गत शहपुरा नगर पंचायत अध्यक्ष शालिनी अरुण अग्रवाल ने एसडीएम शहपुरा सहित कलेक्टर को लिखित शिकायत कर आरोप लगाया है कि नगर परिषद शहपुरा जिला डिण्डौरी अंतर्गत में. कृष्णा पट्रोलियम शहपुरा द्वारा माह अक्टूबर 2022 में प्रस्तुत बिल लगभग 100000 /रु था जिसकी राशि में अनियमित वृद्धि कर राशि 180000/रुपये का भुगतान संबंधित अधिकारी (श्री राजेश कुमार मार्को) एवं कर्मचारियों (श्री वारिज गिरी गोस्वामी लेखापाल एवं दीपक साहू कम्प्यूटर ऑपरेटर) के द्वारा किया गया है जिस संबंध में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई सक्षम स्वीकृति प्राप्त नहीं की गई है। उक्त राशि का भुगतान करते हुये शासन की राशि का दुरुपयोग किया गया है। अतः उक्त भुगतान की जांच कराते हुये संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने का कष्ट करें। वही मामले में सीएमओ राजेश मार्को ने कहा की लगाए गए आरोप निराधार है नियमानुसार भुगतान किया गया है।बरहाल हुई शिकायत के बाद होने वाली जांच के बाद ही पता चल पावेगा की मामले में आखिर कौन कौन दोषी है।