बिना पट्टा और डायवर्सन के शहपुरा से कुंडम सड़क बनाने वाली इस्कॉन कंपनी का क्रेसर सील,अवैध उत्खनन पर एसडीएम ने की कार्रवाई

चार हजार मीटर से अधिक क्षेत्र में पाया गया अवैध उत्खनन…
शहपुरा। तहसील मुख्यालय शहपुरा से कुंडम तक टू लेन सड़क बनाने वाली इस्कॉन कंपनी का क्रेशर सील करने की बड़ी कार्रवाई शहपुरा एसडीएम काजल जावला द्वारा की गई है जानकारी अनुसार शनिवार को जांच के दौरान यहां बड़ी मनमानी सामने आई। बताया गया कि कंपनी के जिम्मेदार बिना पट्टा और डायवर्सन के जमीन पर अवैध उत्खनन कर रहे थे। प्रारंभिक जांच में 4 हजार मीटर से अधिक क्षेत्र में अवैध उत्खनन पाया गया है। इस मामले में जुर्माना की भी कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि प्रारंभिक तौर पर ही इस्कॉन कंपनी के जिम्मेदार लगातार लापरवाही बरतते हुए नियमों को ताक में रख रहे हैं। जांच में यह बड़ी मनमानी उजागर होने पर क्रेशर सील कर दिया गया है। जांच के दौरान एसडीएम के साथ राजस्व अमला भी मौजूद रहा। गौरतलब है कि प्रस्तावित टू लेन सड़क का काम इस्कॉन कंपनी ने शहपुरा से कुंडम तक का निर्माण कार्य ठेके में लिया है।इसी के निर्माण में प्रारंभिक तौर पर ही मनमानी सामने आ रही है। बताया गया कि सड़क किनारे पेड़ कटाई में भी बिना अनुमति के यह कार्य पूर्व में किया गया था। इस पर भी एसडीएम द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई थी।