प्रदेश

तेली साहू समाज का विशाल महाकुंभ भोपाल में संपन्न..सात दिवस के अंदर बनेगा तेल घानी, बोर्ड मिलेगा मंत्री दर्जा

डिंडोरी।तेली साहू समाज के सामाजिक महाकुंभ का जंबूरी मैदान भोपाल में विशाल आयोजन किया गया। जिसमें लाखों की संख्या में मध्यप्रदेश के 52 जिलों से सामाजिक बंधु मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, महाराष्ट्र भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनफुले, बिहार विधान परिषद सदस्य सुनील साहू , भाजपा मप्र प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा मौजूद रहे।
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक रविकरण साहू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि साहू समाज को एकजुट करने एवं समाज का राजनैतिक और सामाजिक क्षेत्र में उचित प्रतिनिधित्व व सम्मान दिलाने के उद्देश्य से उनके द्वारा 17 अप्रैल 22 से प्रथम चरण में हेलीकॉप्टर द्वारा मां कर्मा देवी पालकी और मार्च नर्मदा जल कलश का भ्रमण प्रदेश भर में किया गया तथा द्वितीय चरण में रथयात्रा प्रदेश के सभी 52 जिलों में निकाली गई थी जिसका आज भव्य सामाजिक महाकुंभ के साथ समापन किया जा रहा है। साहू समाज की मांग के अनुरूप मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश में तेलघानी बोर्ड का जल्द गठन करने की बात कही। साथ ही अन्य सभी मांगों पर समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठकर विचार कर पूरा करने की बात कही। पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी साहू समाज मांग पर उचित प्रतिनिधित्व देने की बात कही।

कार्यक्रम के दौरान डिंडौरी जिले से
साहू समाज के पदाधिकारी टेकेश्वर साहू ने मंच से सीएम शिवराज सिंह चौहान, पूर्व सीएम कमलनाथ व साहू समाज के प्रदेशाध्यक्ष रविकरण साहू को स्वरचित अभिनंदन पत्र सौंपा।
इस कार्यक्रम में डिंडौरी जिले से जिलाध्यक्ष दुर्गेश साहू, टेकेश्वर साहू, ब्लाक अध्यक्ष पंकज साहू, बद्री साहू, सलभ साहू, धनीराम साहू, रमाकांत साहू, राज साहू , मीडिया प्रभारी भीमशंकर साहू सहित सभी सातों विकासखंडों से हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button