प्रदेश
कलेक्टर विकास मिश्रा ने वार्ड का किया निरीक्षण

डिंडोरी।कलेक्टर विकास मिश्रा ने आज डिंडोरी के वार्ड क्रमांक 15 का निरीक्षण किया इस दौरान उनके साथ नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस और हरिहर पाराशर भी उपस्थित रहे,निरीक्षण के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष सहित उपस्थित हरिहर पाराशर के निवेदन पर कलेक्टर ने विरसा मुंडा स्टेडियम तक रोड निर्माण कराने के मुद्दे पर कहा की सड़क का अतिक्रमण हटाने पर ही सड़क निर्माण कार्य किया जा सकता है अन्यथा कार्य निरस्त हो जावेगा इसके अलावा पुरानी डिंडोरी के मुक्ति धाम का निरीक्षण सहित मां नर्मदा किनारे शव स्नान के लिए अलग घाट बनवाने की सहमति देने का आश्वाशन दिया।