विद्युत विभाग के अधिकारियों से साठगांठ कर कृष्णा पेट्रोलियम से अवैध विद्युत कनेक्शन ले शराब ठेकेदार के गुर्गे कर रहे दुकान रोशन, नप अध्यक्ष ने कि शिकायत

शहपुरा।एक ओर जहां साधारण व्यक्तियों को विद्युत कनेक्शन प्रदाय करने के लिए विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारी तमाम तरह के नियम कानून बता उन्हे महीनो कार्यालय के चक्कर कटवाते रहते है वही दूसरी ओर ऊपरी पहुंच या फिर मिल रही चढ़ोत्तरी के बाद विद्युत विभाग के अधिकारियों के द्वारा बिना किसी ठोस कागज के ही विद्युत कनेक्शन प्रदान कर दिया जाता है। ताजा मामला शहपुरा के जबलपुर मार्ग स्थित कृष्णा पेट्रोलियम पंप और उसी के बगल में स्थित शराब दुकान का है जो वर्तमान में नगर पंचायत में न तो दर्ज है और न ही नगर पंचायत से एनओसी जारी की गई है उसके बाद भी विद्युत विभाग के अधिकारियों की साठगांठ से जहा कृष्णा पेट्रोलियम पंप में बिना नप की एनओसी के ही विद्युत कनेक्शन दे दिया गया वही उसी कृष्णा पेट्रोलियम पंप से अवैध तरीके से शराब ठेकेदार के गुर्गों के द्वारा विद्युत कनेक्शन ले शराब की दुकान को रोशन किया जा रहा है सूत्र बता रहे है शराब ठेकेदार के गुर्गों के द्वारा अवैध तौर पर शराब दुकान रोशन करने के पहले पर्याप्त चढ़ोत्तरी विद्युत विभाग के अधिकारियों को दी गई है,बरहाल मामला सामने आने के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल ने विद्युत विभाग के सहायक यंत्री को पत्र लिख मामले में कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया है।
