प्रदेश
मुख्यमंत्री निवास पर भाजपा जिला कोर कमेटी की बैठक कल

डिण्डोरी:- भारतीय जनता पार्टी जिला डिंडोरी की कोर कमेटी की बैठक कल मुख्यमंत्री आवास पर आहूत की गई है, जिसमें मुख्यमंत्री ने भाजपा जिला अध्यक्ष सहित कोर कमेटी के सभी पदाधिकारी को आमंत्रित किया है उक्त बैठक में संगठनात्मक एवं प्रशासनिक जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। उक्त बैठक में केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, भाजपा राष्ट्रीय मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे, डिंडोरी जिले के प्रभारी मंत्री डॉ मोहन यादव, संभागीय प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार, जिला प्रभारी गिरीश द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय साहू, अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह तेकाम, जिला महामंत्री जय सिंह मरावी, ज्ञानदीप त्रिपाठी उक्त बैठक में मौजूद रहेंगे।