अवैध उत्खनन के आरोपी एमडी के विरुद्ध खनिज विभाग में प्रकरण दर्ज, जारी हुआ नोटिस

शहपुरा । जबलपुर मार्ग में स्थित क्रेशर एव वहां चल रहे निर्माण कार्य स्थल को एसडीएम शहपुरा ने नियम विरुद्ध पाते हुए सील कर दिया था मौके पर बड़ी मात्रा में अवैध उत्खनन व पेड़ो को बिना किसी अनुमति के काटना पाया था जिसमे कार्यवाही करते हुये एसडीएम ने एक करोड़ बीस लाख से अधिक का जुर्माना प्रस्तावित कर कलेक्टर को प्रकरण भेजा था वही एसडीएम काजल जावला द्वारा की गई कार्यवाही के बाद उन्हें निर्माण कंपनी के एमडी से धमकी भी मिली थी जिसके बाद एसडीएम ने थाना शहपुरा में पत्र भेज शिकायत भी की थी जिसमें मामला भी दर्ज हुआ है वही एसडीएम के प्रतिवेदन के बाद कलेक्टर डिण्डोरी ने एडीएम सरोधन सिंह को मौका जांच के लिये बुधवार को उक्त जगह भेजा था जिसके बाद सरोधन सिंह एडीएम डिण्डोरी द्वारा दी गई जानकारी अनुसार खनिज विभाग डिंडोरी में अवैध उत्खनन के आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया गया है साथ ही संबंधित को नोटिस जारी किया गया।मामले में आगे कार्यवाही जारी है इसके अलावा सड़क निर्माण कार्य प्रभावित न हो इसलिए प्रशासन द्वारा सील क्षेत्र को खोलते की अनुमति प्रदान की है।