शहपुरा में उत्साह के साथ मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव

शहपुरा।हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर पूरा नगर व क्षेत्र हनुमान मय नजर आया।नगर में व आसपास के क्षेत्रो में स्थित हनुमान मंदिर में पूरा दिन हनुमान चालीसा का पाठ हुआ साथ ही हवन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन का क्रम दिन भर चलता रहा ,इसी क्रम में नगर के राम मंदिर में सुबह से ही पूजा पाठ का दौर चलता रहा व स्व0 रामगोपाल चौहान की स्म्रति में दीपेश ंिसह चौहान के द्वारा श्रीराम मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया । पुलिस थाना प्रागण में स्थित हनुमान मदिर में भी सुबह से पूजा पाठ के अलावा विषाल भण्डारा आयोजित हुआ,तहसील परिसर में स्थापित हनुमान मंदिर में स्थानीय कर्मचारियो व पटवारियो के द्वारा भव्य पूजा रखी गई जिसमें सुबह से ही हनुमान चालीसा का पाठ चलता रहा इसके बाद हवन किया गया साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सभी श्रद्वालुओ ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया । नगर में अन्य जगह स्थापित हनुमान मंदिरों में भी पूजा पाठ का क्रम चलता रहा ।।
बजरंग दल व विहिप ने निकाला भव्य जुलूस
बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के द्वारा नगर में विशाल जुलुश निकाला गया जो नगर के प्रमुख मार्गो से होकर गुजरा,जुलूस में पूरे समय हनुमान चालीसा का पाठ निरन्तर चलता रहा साथ ही कार्यकर्ताओ के द्वारा विभिन्न करतब दिखाते गये।