भाजपा ध्वज फहराकर कार्यकर्ताओं ने मनाया स्थापना दिवस

शहपुरा। विश्व के सबसे बड़ी राजनैतिक दल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को गुरुवार को शहपुरा भाजपा मंडल में धूम धाम से मनाया गया। इसी कड़ी में गुरुवार को नगर के वॉर्ड क्रमांक 12,13 और 14 सहित शक्ति केंद्र करौंदी सहित अन्य स्थानों पर सभी कार्यकर्ताओं की ओर से भाजपा ध्वज फहराया गया। बूथ स्तर पर भी कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर भाजपा ध्वज फहरा कर स्थापना दिवस मनाया और सभी ने मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों द्वारा बतलाया गया कि 1980 में शुरू हुई भारतीय जनता पार्टी की विकास यात्रा देखते ही देखते कई पड़ाव व मंजिल तय कर चुकी है। कभी दो सांसदों वाली यह पार्टी आज की तारीख में 303 सांसदों वाली देश की प्रथम पार्टी बन गई है। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने धर्म और जात-पात की राजनीति से दूर सदा ही विकास और जनकल्याण की राजनीति की है, भाजपा अंत्योदय की नीति पर मुख्य रूप से कार्य कर रही है। इसके अंतर्गत सरकार की हर सुविधाएं समाज मे अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाई जाए ओर उनका लाभ समान रूप से सबको पहुंचाया जाए। भाजपा विकास और जनकल्याण के कार्यों को ऐसे ही करती रहेगी। इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री सुरेंद्र साहू,अरुण अग्रवाल,अरविंद श्रीवास्तव,सुरेंद्र श्रीवास्तव,नीना श्रीवास्तव,कमल अग्रवाल,विशुन अवधिया,सौरभ गुप्ता , श्यामसुंदर साहू पवन साहू तेजी साहू बी एलओ संदीप गौलिया राम कुमार साहू मिडिया प्रभारी सीताराम साहू सहित अन्य उपस्थित रहे।