प्रदेश

एसडीएम को धमकी देने वाले सड़क निर्माण कंपनी के एमडी पर दर्ज हुआ मामला


शहपुरा। शनिवार को तहसील मुख्यालय शहपुरा से कुंडम तक टू लेन सड़क बनाने वाली इस्कॉन कंपनी का क्रेशर सील करने की बड़ी कार्रवाई शहपुरा एसडीएम काजल जावला की गई थी। गौरतलब है कि कंपनी के जिम्मेदार बिना पट्टा और डायवर्सन के जमीन पर अवैध उत्खनन कर रहे थे।एसडीएम काजल जावला व्दारा की गई कार्यवाही के बाद उसी दिन देर शाम कम्पनी के एमडी नितिन यादव व्दारा एसडीएम के वाटसअप नम्बर पर धमकी भरे मैसेज सहित फोन किये जाने लगे जिसके बाद मिली जानकारी अनुसार एसडीएम काजल जावला व्दारा रविवार को पुलिस थाना शहपुरा में प्रभारी के नाम कार्यालीन पत्र भेज मामले में दोषियो के विरूध्द कार्यवाही से जुड़ी शिकायत की थी वही मिली जानकारी अनुसार शहपुरा पुलिस ने आरोपी एमडी के विरुद्ध आईपीसी की धारा 506,186 सहित अन्य धाराओं के तहत मामला गत सोमवार की शाम को दर्ज किया है ।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button