प्रदेश

उपयंत्री हिरेश पारधी,सचिव सहित जीआरएस जांच में पाये गये दोषी,मामला ग्राम पचायत मरवारी का..मनरेगा मद अन्तगर्त विभिन्न निर्माण कार्यो में फर्जीवाडा की हुई थी शिकायत



शहपुरा-जनपद पचायत शहपुरा अन्तगर्त ग्राम पचायतो में मनरेगा सहित अन्य योजनाओ में भ्रष्टाचार रूकने का नाम नही ले रहे है ताजा मामला जनपद पचायत क्षेत्र अन्तगर्त ग्राम पचायत मरवारी का है जहा शिकायत के उपरांत हुई जांच में कथनो ,दस्तावेजो सहित मनरेगा पोर्टल की आनलाईन रिपोर्टल अनुसार पाई गई कमियो में सरंपच,प्रभारी सचिव किशन लाल झारिया ,तत्कालीन रोजगार सहायक भूपेन्द्र मरावी सहित उपयंत्री हिरेश पारथी व मेट दिलीप भवेदी के व्दारा योजना अन्तगर्त नियम विरूध्द कार्य किये जाने हेतु प्रावधान अनुसार कार्यवाही किया जाने हेतु प्रतिवेदन में उल्लेखित किया गया है
नगरीय क्षेत्र में करवा दिया निर्माण कार्य

जांच प्रतिवेदन में उल्लेखित किया गया है कि खेत तालाब हितग्राही धानू/चेतक ग्राम पडरिया खुर्द का मनरेगा योजनान्तर्गत वर्ष 2022-23 में कार्य स्वीकृत है जिसकी स्वीकृत राशि 3.56 लाख है, जिसका तकनीकी स्वीकृति क्रमांक 110235 दिनांक 21मई एंव प्रशासकीय स्वीकृति क्रमांक 110235 दिनांक 23मई है, कार्य में मजदूरी मद में 117948 रुपये व्यय हो चुके है. वर्तमान में कार्य प्रगतिरत है, एंव मस्टर रोल क्रमांक 38720 दिनांक 29.जनवरी 2023 से 4फरवरी 2023 तक जारी हुआ था. जिसका भुगतान वर्तमान में लंबित है प्राप्त शिकायत में गणेश यादव ग्राम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत मरवारी द्वारा लेख किया गया है कि हितग्राही का उक्त खेत तालाब नगर पंचायत में बनाया गया है, मेरे द्वारा कार्य का स्थल निरीक्षण किया गया, जिसमें पाया गया कि स्थल पर खुदाई का कार्य पूर्ण किया जाकर बोल्डर की पिचिंग का कार्य प्रगति में हैं, एंव खसरा के परीक्षण में पाया गया कि धानू पिता चेता जाति मेहरा का खसरा क्रमांक 777/6 ग्राम शहपुरा माल, (नगर पंचायत शहपुरा ) में दर्ज है, इसी प्रकार वर्ष 2021-22 में भी खेत तालाब दिलीप/विशाल ग्राम पडरिया खुर्द ग्राम पंचायत मरवारी का निर्माण कार्य 3.11 लाख का स्वीकृत है, जिसमे 1.84 लाख की मजदुरी एवं 0.60 लाख का सामग्री पर कुल 2.69 का व्यय किया जा चुका हैं। उक्त स्थल निरीक्षण करने पर पाया गया कि स्थल पर खुदाई का कार्य एवं एक साईड मे बोल्डर पिचिंग का कार्य हुआ है। उक्त स्थल का शिकायत पत्र के साथ प्राप्त खसरे में पाया गया कि खेत तालाब हितग्राही दिलीप/ विशाल का जिस स्थल पर निर्माण कार्य हुआ है वह नगर पंचायत शहपुरा में आता है।। बिना कार्य हएु ही जारी हो गये मस्टररोल
षिकायत के आधार पर अतिक्ति कार्यक्रम अधिकारी श्री रावत व्दारा की जांच में पाया गया कि मनरेगा अन्तगर्त हुए निर्माण कार्य परकुलेशन टैंक कार्य ग्राम पडरियाखुर्द के जारी मस्टर रोल क्रमांक 38216,38217 एंव 38218 दिनांक 23जनवरी 2023 से 29.जनवरी 2023, इसी प्रकार ग्रेबियन स्ट्रेक्चर चूही नाला ग्राम निवसी में जारी मस्टर रोल क्रमांक 38219 दिनांक23जनवरी.2023 से 29जनवरी 2023 तक इसी प्रकार रेनोवेशन ऑफ स्टाप डेम जमुना घाट कसा नदी ग्राम निवसी में जारी मस्टर रोल क्रमांक 38221 दिनांक 23जनवरी2023 से 29जनवरी 2023 तक में कोई कार्य श्रमिकों द्वारा उक्त निर्माण स्थलों पर नही किया गया है, किन्तु मस्टर रोल में हाजरी एवं एनएमएमएस के द्वारा इन सभी मस्टर रोल में मेट दिलीप भवेद्वी द्वारा हाजरी दर्ज की गई है, मेरे द्वारा इस सम्बंध में उक्त स्थलों का निरीक्षण किया गया, जिसमें इस अवधि में कोई भी कार्य होना नही पाया गया, इस सम्बंध में ग्राम निवसी एंव ग्राम पडरिया खुर्द के मेटों से सामूहिक पंचनामा लिया गया जिसमें सभी के द्वारा बताया गया कि उक्त मस्टर रोलों में कार्य स्थल पर कोई कार्य नही हुआ है, इन सभी मस्टर रोलों में हाजरी भरने वाले एंव एप के माध्यम से हाजरी दर्ज करने वाले मेट दिलीप भवेद्वी ग्राम निवसी के द्वारा भी अपने कथन दिनांक 28फरवरी2023 में यह लेख किया गया है कि परकुलेशन टैंक ग्राम पडरिया, ग्रेबियन स्ट्रेक्चर चुहिया नाला एंव स्टाप डेम जमुना घाट में दिनांक 23जनवरी 2023 से 29जनवरी 2023 तक जारी इन मस्टर रोलों में निर्माण स्थल पर कोई भी कार्य नही हुआ है, मेरे द्वारा ही छडडै एप एवं मस्टर रोल में हाजरी दर्ज की गई है, और अब इन मस्टर रोलों को शून्य में दर्ज किया जायें।इसके अलावा कूछ अन्य कार्यो में भी जांच के दौरान अनिमियतता पाई गई है
मिलीभगत कर रची साजिश
जाच के दौरान पाया गया कि एक ही व्यक्ति के डबल जॉब कार्ड बनाये जाने एवं एक ही व्यक्ति को मनरेगा योजनान्तर्गत दोहरा एक ही तिथि को दो बार बोल्डर बंड का कार्य स्वीकृत किया गया, यह एक साजिस एंव जानबूझकर नियम विरूद्ध किया जाना प्रतीत होता है, क्यों कि एक जॉबकार्ड से मात्र एक ही बार वर्ष में मनरेगा योजनान्तर्गत हितग्राही मूलक कार्यों का पोर्टल अनुसार लाभ दिया जा सकता है, उक्त कृत्य के लिए प्रभारी सचिव एंव तत्कालीन ग्राम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत मरवारी एवं संबंधित उपयंत्री जिम्मेदार है। वही जांच प्रतिवेदन अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी श्री रावत व्दारा जनपद पचायत शहपुरा के मुख्यकार्यपालन अधिकारी राजीव तिवारी को सौपा गया है।
इनका कहना है
प्राप्त शिकायत के आधार पर जांच की गई है जांच में सरपच,प्रभारी सचिव,तत्कालीन रोजगार सहायक,उपयत्री सहित अन्य दोषी पाये गये है,प्रतिवेदन अग्रिम कार्यवाही हेतु सीईओ शहपुरा को प्रेषित किया गया है। श्री राममिलन रावत,अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी जनपद शहपुरा

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button