प्रदेश
लाड़ली बहना पंजीयन में शहपुरा अव्वल…जनपद पंचायत और नगर परिषद दोनो निकाय का उत्कृष्ट प्रदर्शन

शहपुरा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की महत्वाकांक्षी योजना लाड़ली बहना को लेकर शहपुरा के दोनो निकायों ने जिले में उत्कृष्ट कार्य किया है और लगातार पहले पायदान पर बने हुए हैं, रविवार तक हुए पंजीयन में जनपद पंचायत जहां 31 प्रतिशत से अधिक वहीं नगर परिषद ने 22 प्रतिशत पंजीयन पूर्ण कर लिया है। जनपद पंचायत शहपुरा ने 34 हजार 735 पंजीयन के विरुद्ध 10 हजार 795 पंजीयन पूर्ण किए हैं वहीं नगर परिषद ने भी 3063 के विरुद्ध 674 पंजीयन पूर्ण कर लिए हैं। जिले के अन्य निकाय इस मामले में काफी पीछे हैं।
