प्रदेश

भारतीय किसान संघ का प्रतिनिधिमंडल ने मिलेट्स क्वीन लहरी बाई से मिलकर की चर्चा

शहपुरा:- भारतीय किसान संघ जिला डिण्डोरी किसानों के समस्याओ के निराकरण करने का हर संभव प्रयास कर रही है इसके लिए संघ अधिकारीयों से मिलकर किसानो की समस्याओ को अवगत करवाती है और जल्द निराकरण करने की बात करती है।
विगत दिवस भारतीय किसान संघ का प्रतिनिधिमंडल ने कृषि विभाग के साथ समन्वय बैठक किया था।
इस बीच जिला कृषि विभाग संचालक अभिलाषा के साथ वार्ता हुई थी।
इस बीच मिलेट्स क्वीन लहरी बाई का विभाग में आना होता है तब किसान संघ प्रतिनिधिमंडल ने लहरी बाई से मिला और जाना की उनके द्वारा 150 किस्म की बीजों को संरक्षित करके रखी है जो वर्तमान में विलुप्त होने के कगार में है ।
इस मुलाकात के दौरान भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू, जिला उपाध्यक्ष खमोद चंदेल,जिला मंत्री एडवोकेट निर्मल कुमार साहू, कोषाध्यक्ष खूबचंद साहू , कृषि उप संचालक अभिलाषा सहित संघ के प्रतिनिधिमंडल की उपस्थिति रही है ।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button