प्रदेश

बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया


डिंडोरी -संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 132 वी जन्म जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी सहायता केंद्र में पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया। पुष्पांजलि सभा के शुभारंभ में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जी के तैल चित्र पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सारस, जिला उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, प्रदेश प्रतिनिधि रमेश राजपाल, भीम अवधिया, जिला एन एस यू आइ अध्यक्ष वैभव कृष्ण परस्ते ने सूत की माला अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। पुष्पांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने कहा कि 14 अक्टूबर 18 91 में मध्य प्रदेश के महू में संविधान निर्माता, भारत रत्न, डॉ भीमराव अंबेडकर जी का जन्म हुआ था । डॉ भीमराव आंबेडकर जी ने देश के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, शैक्षणिक, धार्मिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक, औद्योगिक, संवैधानिक, सहित अलग-अलग क्षेत्रों में कार्य कर राष्ट्र के निर्माण में अहम योगदान दिया था ‌ । वीरेन्द्र बिहारी शुक्ला ने कहा कि वर्तमान समय में बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी के संविधान के साथ – साथ समानता और समरसता पर भी गंभीर संकट आ खड़ा हुआ है । एक दल विशेष के लोग संविधान की धज्जियां उड़ाते हुए जहा लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं , वहीं लोगों को जाति , धर्म और समुदाय में बांटकर अम्बेडकर जी के समानता और समरसता के मार्ग को भी कमजोर कर रहे है ।हम सभी को भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के बताए हुए मार्ग पर चलना है। आज भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर मैं श्री चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। पुष्पांजलि सभा को जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सारस, प्रदेश प्रतिनिधि रमेश राजपाल ने भी संबोधित किया ।पुष्पांजलि सभा मे,जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष भीम अवधिया, श्रीमती सरस्वती राव,अजय चंदेल, रोहिणी सिंह पाराशर, धनु लाल बनवासी, , ए ए कुरैशी, पुष्पा महोबे, गुल बसिया पूषाम, लवकुश ठाकुर, रोहित बर्मन, कार्यालय प्रभारी विजय दाहिया,बाल किशन, सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button