स्थानांतरित सीईओ को कार्यमुक्त न करने जनपद उपाध्यक्ष सहित सदस्य हुए लामबंद,कलेक्टर को लिखा पत्र

शहपुरा।मिली जानकारी अनुसार अभी कुछ दिवस पूर्व ही जनपद पंचायत शहपुरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजीव तिवारी का स्थानांतरण आदेश शहपुरा से सीधी के लिए हुआ है वही जानकारी अनुसार आज जनपद पंचायत शहपुरा के जनपद उपाध्यक्ष जितेंद्र चंदेल सहित अन्य जनपद सदस्यों ने कलेक्टर डिंडोरी को पत्र लिख मांग की है कि उन्हें कार्यमुक्त न किया जावे ,पत्र में उल्लेखित किया गया है कि शहपुरा विधानसभा क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है जहां पर पूर्व से ही शासन व जनहित पक्ष प्रभावित है जबसे राजीव तिवारी को जनपद पंचायत शहपुरा के सी.ई.ओ. पद का प्रभार सौपा गया है तबसे उनके द्वारा शासन के दिशा निर्देश के अनुसार अपने कर्तव्यों का विधिवत् निर्वहन किया जा रहा है प्राप्त जानकारी के आधार पर मध्यप्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास भोपाल के आदेश दिनांक 13.04.2023 के अनुसार उनका स्थानांतरण जिला सीधी (म०प्र०) किया गया है जबकि वर्तमान में राजीव तिवारी का मात्र एक दर्ष का कार्यकाल हुआ है, प्राप्त जानकारी के आधार पर इस जनपद में जिस अधिकारी को पदस्थ किया जा रहा है वे पूर्व से जिला डिण्डौरी रह चुके है ऐसी स्थिति में तत्सम्बंध में पृथक से कार्यवाही की जा रही है तब तक इन्हें कार्यमुक्त किये जाने से शासन व जनहित पक्ष प्रभावित होने की प्रबल संभावना है।मांग की गई है कि सम्बंधित अधिकारी के स्थानांतरण संशोधन व निरस्तीकरण के प्रक्रिया तक सम्बंधित सी.ई.ओ. राजीव तिवारी को जनपद कार्यालय शहपुरा से कार्यमुक्त न करने का कष्ट करें।