प्रदेश

डिंडोरी पुलिस सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण में बालाघाट जोन में टॉप पर,प्रदेश में हासिल किया 6वा स्थान

डिंडोरी।आज पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी सी.एम. हेल्प लाईन शिकायतो की माह मार्च की ग्रेडिंग जारी की गयी जिसमे डिण्डीरी जिला मप्र मे 6 वां स्थान प्राप्त करते हुये बालाघाट जोन में प्रथम स्थान पर टॉप किया है माह मार्च में प्राप्त 150 शिकायतों का पुलिस कप्तान संजीव सिंहा के निर्देशन में शिकायत प्रभारी ASI बृजेश त्रिपाठी द्वारा – फरियादियों को उनकी समस्या को आमने सामने सुनते हुये तत्काल सम्वन्धित थाने से सन्तुष्टि पूर्वक निराकरण कराया गया है तथा जो अनसुलझी शिकायतें प्राप्त होती है उनके फरियादियों को पुलिस कप्तान द्वारा स्वम् संज्ञान लेते हुये तत्काल वैधानिक कार्यवाही कराते हुये फरियादियों को संतुष्ट कर समस्या का निदान कराया जाता है नवागत पुलिस कप्तान द्वारा शिकायतो को वकी गंभीरता से श्रवण करते हुये तत्काल फरियादी को न्याय दिलाने हेतु – सम्बन्धित थाना चौकी प्रभारी को आदेशित किया जाकर निराकरण कराया जाता है. सी.एम हेल्प लाईन शिकायते मुख्यमंत्री मप्र शासन की महत्वाकांक्षी योजना है जिसमे अपना डिंडोरी जिला विगत 2 वर्षो से लगातार टाप एक से लेकर टाप 6 तक अपना कब्जा बनाते हुये बालाघाट जोन में हमेशा प्रथम स्थान हासिल किया है जिसमे शिकायत प्रभारी ASI राजेश त्रिपाठी द्वारा सनिष्ठा के साथ अपने कर्तव्य का पालन करते हुये जिले का नाम उच्च श्रेणी में कायम रखा गया हैं।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button