अवैध ब्लास्टिंग कर,डस्ट का प्रयोग करते हुए कथित ठेकेदार बना रहा चेकडेम

शहपुरा-डिण्डौरी जिला अन्तगर्त जनपद पचायत शहपुरा क्षेत्र में विभिन्न जनहितैषी निर्माण कार्य विगत कूछ अर्से से उपयत्री सहित अन्य जिम्मेदारो की आपसी साठगाठ के कारण भ्रष्टाचार की भेट चढ रहे है ताजा मामला जनपद क्षेत्र अन्तगर्त ग्राम पचायत अमठेरा के पोषक ग्राम बडझर के पटपरैहा नाला का है जहा पर जल सरक्षण सहित खेती के लिए पानी उपलब्ध कराने की मंशा से लाखो की लागत से बनाये जा रहे चेकडेम का है जिसका कार्य प्रारम्भ के साथ ही भ्रष्टाचार की भेंट चढ गया है।

क्या है मामला
जानकारी अनुसार जनपद पचायत शहपुरा अन्तगर्त ग्राम पचायत अमठेरा के पटपरैहा नाला ग्राम बडझर पर करीब पन्द्रह लाख की लागत से चेकडेम का निर्माण कार्य मनरेगा मद से करवाया जा रहा है परन्तु उपरोक्त निर्माण कार्य ग्राम पचायत के जिम्मेदारो सहित उपयत्री श्याम सुन्दर सेन एव अन्य की साठगाठ से कथित ठेकेदार को लाभ पहुचाने की द्रष्टि से भ्रष्टाचार की भेंट चढ रहा है आलम यह है कि कार्य तय प्राकलन से हटकर मनमाने ढग से उपयत्री की बकायदा देखरेख में किया जा रहा है विदित है कि उपरोक्त कार्य के प्लथ फाउडेसन की खुदाई कम हुई है जबकि प्राकलन में एक मीटर 20सेमीटर की खुदाई निर्धारित की गई है।इसके अलावा प्लंथ फाउडेशन का बेस वर्क 40एमएम गिटटी का उपयोग होने के उपरांन्त प्लथ ब्लो वर्क में 20 एमएम गिटटी का प्रयोग होना था परन्तु स्थल पर कथित ठेकेदार व्दारा उपयत्री के साथ साठगाठ कर 40एमएम गिटटी का प्रयोग किया जा रहा है। साथ ही उपरोक्त कार्य में प्लथ फाउडेशन वर्क नाला बेड तक होना था परन्तु स्थल पर नीचे से ही प्लंथ कार्य पूर्ण कर उपर का स्लोप वाल बनाई जा रही है और उसमें भी 20एमएम गिटटी के स्थान पर 40एमएम गिटटी का प्रयोग किया जा रहा है।इसके अलावा प्राकलन से हटकर रेत के स्थान पर डस्ट का प्रयोग किया जा रहा है।

उपयंत्री बरत रहे मनमानी
ग्रामीण क्षेत्रो मेे निर्माण कार्य पूरी तरह गुणवता के साथ हो इस हेतु प्रत्येक कार्य की तकनीकी गुणवता की देखरेख के लिए उपयत्री सहित सहायक यत्री की व्यवस्था शासन व्दारा की गई है साथ ही जिले के कलेक्टर विकास मिश्रा भी कभी कभी निर्माण कार्यो का निरीक्षण कर स्पष्ट तौर पर कार्यो का गुणवता पूर्ण तरीके से करवाने के निर्देश देते रहते है परन्तु उपरोक्त कार्य मेे उपयत्री श्याम सुन्दर सेन व्दारा शासन के दिशानिर्देशों के साथ ही कलेक्टर विकास मिश्रा के भी दिशानिर्देशों की अवहेलना करते हुए कार्य करवा रहे है स्थल पर आलम यह है कि बिना बाईब्रेटर के कार्य करवाया जा रहा है।
हुई बिना अनुमति अवैध ब्लास्टिंग
वर्तमान मे जिला में ब्लास्टिग कार्य को लेकर तमाम तरह के नियम कानून लागू है परन्तु उपरोक्त निर्माण स्थल पर प्राकलन से हटकर बिना किसी अनुमति के ही अवैध तरीके से कथित ठेकेदार व्दारा ब्लास्टिंग कार्य करवाया गया है जिससे जाहिर होता है कि उपरोक्त कथित ठेकेदार को जिला प्रशासन सहित स्थानीय प्रशासन का कोई भय नही है।
इनका कहना है–
चेकडेम निर्माण कार्य में डस्ट का प्रयोग नही किया जा सकता है साथ ही ब्लास्टिग का भी प्रावधान नही है मामले की जांच कर दोषियो के विरूध्द कार्यवाही की जावेगी।पवन पटेल,सहायक यंत्री मनरेगा,शहपुरा
मामला गम्भीर है में सहायक यंत्री को स्थल पर भेज मामले की जांच करवाता हूं।राजीव तिवारी,सीईओ जनपद पचायत शहपुरा
सम्बधित स्थान पर ब्लास्टिग होने से जुडी कोई जानकारी नही है मामले की जांच कर दोषियो के विरूध्द कार्यवाही की जावेगी।अम्रत लाल धूर्वे तहसीलदार,शहपुरा