प्रदेश
घेराव स्थल पर कलेक्टर को बुलाने पर अड़े जनप्रतिनिधि

डिंडोरी। कलेक्टर साहब 4 बजे गांव में पहुंच जाते हैं लेकिन आज जब हम गांव के जनप्रतिनिधि हजारों की संख्या में आए हैं तो क्या वह हमारी समस्या सुनने यहां नहीं आ सकते। ग्रामीण जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर से मिलने के लिए अड़ते हुए कलेक्टर को जिला पंचायत में बुलाने के लिए नारे बाजी करने लगे हालांकि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर रही हैं पर बात बनते नही दिख रही। सरपंचों ने कहा की विकास यात्रा के दौरान सरपंचों ने जमकर स्वागत किया लेकिन उसका सिला हमे यही मिला कि हमारे अधिकार ही छीने जा रहे हैं जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।