प्रदेश

शहपुरा।सुने घर का ताला तोड़ अज्ञात ने किया नगदी सहित जेवरात पार

शहपुरा ।नगर के वार्ड क्रमांक 02 के जनपद कालोनी में कर्मचारियों,अधिकारियों के लिए बने शासकीय क्वार्टर में बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलते हुए सात हजार रुपए नगद,चांदी की पायल,बर्तन सहित अनाज चोरी कर ले गए है,बरहाल पीड़ित कमलेश उरेती ने थाना पहुंच लिखित शिकायत कर मामले की जानकारी दी है,बतलाया गया की बीती रात कमलेश परिवार सहित घुटेना एक शादी में शामिल होने घर में ताला लगा कर गया था ,सुने घर का फायदा उठा चोरों ने वारदात को अंजाम दिया,इसके अलावा चोरों ने उक्त कालोनी में ही एक अन्य घर पर भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।बरहाल पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच कर रही है।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button