प्रदेश
सहायक यंत्री पवन पटेल को मिला सीईओ शहपुरा का अतिरिक्त प्रभार

शहपुरा।मध्य प्रदेश शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, भोपाल का आदेश क्रमांक 3939/366/22/वि- 2/स्था / 23 भोपाल, दिनांक 13.04.2023 से राजीव तिवारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत शहपुरा, जिला डिण्डौरी का स्थानांतरण मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत रामपुर नैकिन, जिला सीधी हेतु किया गया है।जिसके परिपालन में कलेक्टर डिंडोरी द्वारा राजीव तिवारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत शहपुरा, जिला डिण्डौरी को जनपद पंचायत रामपुर नैकिन, जिला सीधी हेतु भारमुक्त किया साथ ही पवन कुमार पटेल, सहायक यंत्री, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, संभाग डिण्डौरी को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत शहपुरा का अतिरिक्त प्रभार आगामी आदेश पर्यंत के लिये सौंपा गया है।आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।