प्रदेश

मेहंदवानी सीईओ चेतना पाटिल को कलेक्टर ने किया भारमुक्त

शहपुरा।मध्य प्रदेश शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, भोपाल का आदेश क्रमांक 3939/366/22/वि- 2/स्था/ 23 भोपाल, दिनांक 13.04.2023 से सुश्री चेतना पाटिल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत मेंहदवानी, जिला डिण्डौरी का स्थानांतरण प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत पंचायत टिमरनी, जिला हरदा हेतु किया गया था।उक्त आदेश के परिपालन में सुश्री चेतना पाटिल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत मेंहदवानी, जिला डिण्डौरी को कलेक्टर डिंडोरी ने नवीन पदस्थापना जनपद पंचायत पंचायत टिमरनी, जिला हरदा हेतु भारमुक्त किया साथ ही हृदय सिंह परस्ते, सहायक यंत्री, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, संभाग डिण्डौरी को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत मेंहदवानी का अतिरिक्त प्रभार आगामी आदेश पर्यत के लिये सौंपा जाता है। आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button