प्रदेश

सहकारी समितियों ने आंदोलन का किया शंखनाद,ज्ञापन सौप आंदोलन की दी चेतावनी

डिंडोरी। सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ भोपाल के तत्वाधान में जिले की सहकारी समितियों के कर्मचारियों द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सहकारिता मंत्री एवं खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के मंत्री के नाम कलेक्टर डिंडोरी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में उल्लेख है कि समस्त सहकारी समितियों में कार्यरत कर्मचारी अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर शासन से लगातार कई वर्षों से मांग करते आ रहे हैं परंतु शासन द्वारा कर्मचारियों को दिया गया वचन आज दिनांक तक अधीनस्थ अधिकारियों द्वारा पूरा नहीं किया गया है जिससे शासन की गरिमा को ठेस पहुंचाई गई है ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि अधिकारियों द्वारा आदेशों को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया जिसका खामियाजा शासन को भुगतना पड़ा आगामी चुनाव में इसका दुष्परिणाम भी देखने को मिल सकता है पैक्स के समस्त कर्मचारियों को शासकीय कर्मचारियों की भर्ती वेतनमान दिए जाने के आदेश जारी किए जाने की मांग करते हुए ज्ञापन में मांग की गई है कि वर्ष 2019 में जारी सेवा नियमानुसार वेतनमान लागू किया जावे मार्च 2021 में महासंघ के साथ किए गए शासन के समझौते के अनुसार संस्थाओं के सहायक, प्रभारी, प्रबंधक, लिपिक, विक्रेता, कनिष्ठ विक्रेता, कंप्यूटर ऑपरेटर, भ्रत्य, चौकीदार आदि कर्मचारियों को शासकीय कर्मचारियों की भांति वेतनमान का निर्धारण कर आदेश तत्काल लागू किया जावे शासकीय उचित मूल्य की दुकान प्राइवेट उपभोक्ता भंडार, स्व सहायता समूह, खाद्यान्न वितरण पर कमीशन ₹200 प्रति क्विंटल एवं छीजन 2 किलो प्रति क्विंटल के आदेश तत्काल किया जाए।
उक्त बिंदुओं का निराकरण दिनांक 5 मार्च 2023 तक किया जावे अगर निराकरण नहीं किया जाता है तो दिनांक 5 मई 2023 से प्रदेश की समस्त पैक्स सहकारी संस्थाएं, उपभोक्ता भंडार, स्व सहायता समूह, वन समिति आदि अपने समस्त कार्य बंद कर समस्त कर्मचारी कलम बंद आंदोलन पर चले जाएंगे जिससे शासन की महत्वपूर्ण योजनाएं जैसे खाद्यान्न वितरण, कृषकों को ऋण वितरण, खाद्य वितरण, ऋण वसूली, उपार्जन का कार्य जिसमें गेहूं, चना, मसूर, मटर आदि का खरीदी कार्य व बचत बैंक से लेनदेन आदि का कार्य पूर्ण रुप से बंद हो जाएंगे जिससे आम नागरिक किसानों को परेशानी होगी शासन की दमनकारी नीति के कारण कर्मचारी मजबूर हैं आम जनता उपभोक्ता किसानों को होने वाली परेशानी के लिए शासन-प्रशासन पूर्ण रूप से उत्तरदाई होगा जिसका महा संघ व जिला संघ ने खेद जताया है।
लैंप्स कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अंबिका पांडे, सचिव शेषमणि ठाकुर के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में अंतिम चेतावनी जारी करते हुए आंदोलन का विवरण जारी किया गया जिसमें 1 मई 2023 को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन आंदोलन की सूचना, दिनांक 6 मई 2023 से जिला स्तर पर टेंट लगाकर कलम बंद कर हड़ताल कर आंदोलन पर बैठना व शासन का विरोध करना, दिनांक 10 मई 2023 को शासन को सद्बुद्धि हेतु सुंदरकांड का पाठ व हवन पूजन करना, दिनांक 15 मई 2023 को शासन के विरोध में समस्त कर्मचारियों द्वारा मुंडन संस्कार करना, दिनांक 17 मई को जिले के प्रमुख मार्ग से रैली निकालकर शासन की दमनकारी नीतियों का विरोध करना, दिनांक 18 मई 2023 को जिले के समस्त कर्मचारी भोपाल के लिए रवाना, दिनांक 19 मई 2023 को जिले के समस्त कर्मचारी भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री को सामूहिक इस्तीफा सौंपने की चेतावनी जारी की गई है।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button