प्रदेश
गोरखनाथ की प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली गई

डिंडोरी। जिला मुख्यालय में आज गुरु गोरखनाथ की प्रतिमा ए स्थापना के पूर्व प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली गई, शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया, साधु संतों सहित अनुयायियों ने गुरु गोरखनाथ का जयघोष करते हुए शोभायात्रा में जमकर आतिशबाजी की, जगह जगह गुरु का पूजन व शोभायात्रा का स्वागत किया गया। बताया गया कि प्रतिमा की स्थापना जोगी टिकरिया में मां नर्मदा पुल के पहले गांगपुर मार्ग में की जाएगी आगामी 5 मई तक प्राण प्रतिष्ठा हेतु विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान चलेंगे।
