प्रदेश
केन्द्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते कल अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय/न्यायालय बजाग का करेंगे उदघाटन

डिंडोरी।केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री सिंह कुलस्ते 03 मई को प्रातः 10ः30 बजे सर्किट हॉउस जबलपुर से प्रस्थान कर दोपहर 12ः30 बजे जोगी टिकरिया आगमन कर स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दोपहर 1ः20 बजे जोगी टिकरिया से प्रस्थान कर दोपहर 2ः00 बजे बजाग आगमन कर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय/न्यायालय बजाग का उद्घाटन करेंगे। केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कुलस्ते सायंकाल 4ः00 बजे बजाग से प्रस्थान कर 4ः50 बजे डिंडौरी आगमन कर स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद सायंकाल 7ः00 बजे डिंडौरी से जेवरा के लिए प्रस्थान करेंगे।