प्रदेश
बजाग़: सर्प दंश से एक महिला की मौत,थाना क्षेत्र बजाग अंतर्गत ग्राम सिंगपुर की घटना

बजाग।थाना क्षेत्र बजाग अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंगपुर में सर्प दंश से एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार सुकता बाई पति शिवनाथ उम्र 47 वर्ष विगत दिन मंगलवार को आंगन में झाड़ू लगा रही थी वहीं घर के आसपास से नाग प्रजाति का सर्प के डसने का मामला आया है। वहीं परिजनों द्वारा अस्पताल लेकर आने के बाद डाक्टर द्वारा मृत घोषित किया गया।