शराब दुकान के संभावित नवीन स्थान का नागरिकों ने जताया विरोध,एसडीएम,सीएमओ सहित थाना में दिया ज्ञापन

शहपुरा।नगर की शराब दुकान पहले से ही विवादो में है पहले यह दुकान नगर के वार्ड क्रमांक एक मैं विद्यालय के नजदीक संचालित होती रही जिसका काफी विरोध होने पर उसे किसी तरह जबलपुर मार्ग में स्थित कृष्णा पेट्रोलियम के बगल में स्थानांतरित किया गया है परंतु उस स्थान से संचालित होने पर भी नगर पंचायत सहित अन्य को आपत्ति होने पर अब शराब दुकान को नगर के निवास तिराहा स्थित भाजपा नेता संतोष साहू के मकान में स्थानांतरित करने की तैयारी की जा रही है जिसकी भनक लगने के बाद निवास मार्ग में रह रहे नागरिकों के द्वारा शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय पहुंच एसडीएम काजल जावला,सीएमओ और पुलिस थाना शहपुरा को लिखित ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि निवास तिराहा में शराब दुकान संचालित न किया जावे,पास ही कन्या क्रीड़ा परिसर है छात्राओं का आना जाना लगा रहता है साथ ही उक्त क्षेत्र रहवास क्षेत्र है शराब दुकान संचालित होने से क्षेत्र का माहौल प्रदूषित हो जावेगा।