प्रदेश

खबर का असर:कल का आदेश आज निरस्त, आवासीय परिसर में रहने को लेकर लगे थे आरोप

बीएमओ गोपाल मरावी को भी मुख्यालय में रहने लिखित निर्देश

बजाग। विगत दिनों में बजाग के अचानक अनुविभाग बनने के बाद से मुख्यालय में अनेक घटनाएं सामने आ रही है जहां आवासीय परिसर में रहने की जद्दोजहद के चलते एसडीएम बैधनाथ वासनिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक विपिन सिंह के बीच हुई नौकझौक और आरोप की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंची है। जिसमें चिकित्सा अधिकारी डॉ विपिन सिंह ने रूम से हटाए जाने और एसडीएम के द्वारा अनाप सनाप बोलने का आरोप लगाया था और वहीं डाक्टर ने नौकरी से त्यागपत्र देने की पेशकश कर दी थी, डाक्टर के त्याग पत्र देने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया और आनन फानन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने आवास का आदेश अपरिहार्य कारणों के चलते निरस्त किया है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी प्रत्येक दिन आदेश बदल रहे हैं। 17 मई 2023 को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने हाऊसिंग बोर्ड से बने आवासीय परिसर में भू तल पर अनुविभागीय अधिकारी तथा प्रथम तल को विपिन सिंह चिकित्सा अधिकारी को रहने एलाट किया था वहीं दूसरी दिन 18 मई 2023 को इस आदेश को अपरिहार्य कारणों के चलते निरस्त कर दिया है। बजाग में इस समय हो रही प्रशासनिक चूक और घटनाएं मनमानी रूप ले रही है और लगातार अनेक आदेश नियमावली को ताक में रखकर किया जा रहा है।

राज एक्सप्रेस ने लगातार बजाग अस्पताल में बीएमओ गोपाल मरावी की अनियमितताओं और डिंडोरी से अप डाउन करने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था और अब उसका असर जिला स्तर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा बी एम ओ गोपाल मरावी को बजाग में रहने के लिए निर्देशित किया है वहीं दूसरी ओर देखना होगा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बजाग में पदस्थ बी एम ओ अब स्थाई रूप से रहते हैं या उच्चाधिकारियों के निर्देश की धज्जियां उड़ाई जाएगी। बहरहाल बजाग मुख्यालय में प्रशासनिक स्तर पर सामंजस्य स्थापित नही होने के चलते इस तरह की स्थिति निर्मित हो रही है।


lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button