प्रदेश

मुख्यमंत्री जन सेवा शिविर की असफलता देख सीईओ ने धमकाया,महिला सरपंच ने लगाया आरोप


प्रमुख बाते-
जनसेवा शिविर में ग्रामीणो के नही पहुचने से नाराज थे सीईओ
शिविर की असफला के बाद सीईओ ने सरंपच को दिया था नोटिस
महिला सरपच ने कहा कराई थी मुनादी
मामला ग्राम पचायत बिछिया का

शहपुरा।शुक्रवार को जनपद पचायत शहपुरा अन्तगर्त ग्राम पचायत बिछिया में आयोजित जनसेवा शिविर में ग्रामीण नही पहुचे थे वही कूछ सलग्न विभागो के भी जिम्मेदार भी नदारत रहे परन्तु मामले में महत्वपूर्ण पहलू यह है कि शिविर में बरती गई लापरवाही के बाद जनपद के मुख्यकार्यपालन अधिकारी गणेश पाण्डे व्दारा ग्राम पचायत बिछिया की महिला सरपच गलदो बाई को नोटिस जारी कर दिया गया जिसके बाद महिला सरपच ने आरोप लगाया कि मेरे व्दारा की शिविर के आयोजन से जुडी मुनादी करवाई गई थी परन्तु ग्रामीण शिविर में नही आये।बरहाल शिविर में ग्रामीणो के नही पहुचने और जारी नोटिस के बाद सीईओ और सरपच आमने सामने है।महिला सरपच ने कहा कि सीईओ गणेश पाण्डे व्दारा शुक्रवार को करीब एक बजे शिविर स्थल पहुच धमकाया गया,में महिला जनप्रतिनिधि हूं शिविर की सफलता के लिए अपनी ओर से सारे प्रयास किये परन्तु ग्रामीण नही आये सीईओ साहब भी शिविर स्थल पर एक बजे आये और शिविर की असफलता देख उलटा मुझे ही धमकाते रहे,मेरे साथ हुए घटनाक्रम की जानकारी कलेक्टर,एसडीएम को दे न्याय मागूंगी।वही मामले मेे विस्त्रत जानकारी के लिए हमारे व्दारा सीईओ गणेश पाण्डे के मोबाईल नम्बर6264178951 पर संपर्क किया गया तो उन्होने मामले को सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा बतलाया।
सीईओ ने दो दिवस में सरंपच से मांगा जवाब
ग्राम पचायत बिछिया की महिला सरपच गलदो बाई को सीईओ व्दारा जारी किये गये नोटिस में वर्णित है कि म.प्र. शासन के द्वारा दिनांक 10 मई से 31 मई के बीच मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान का कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसके तहत जनपद पंचायत शहपुरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिछिया में 19मई को जनसेवा अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त शिविर स्थल में दोपहर एक बजे तक ग्राम बिछिया की आम जनता को इस अभियान की जानकारी नहीं होने के कारण शिविर में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने हेतु उपस्थित नहीं हो पाये। उक्त कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार एवं सूचना देने की जिम्मेदारी आपकी थी. साथ ही आप भी उक्त शिविर में उपस्थित नहीं हुये जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि आप अपने पदीय दायित्वों से विमुख है साथ ही ग्राम पंचायत बिछिया की नलजल योजना एवं ग्राम की मूलभूत सुविधा आमजन को उपलब्ध कराये जाने की जिम्मेदारी भी ग्राम पंचायत की है। उक्त सुविधाएं ग्राम के नलजल उपभोक्ताओं को सुविधा जनक सुविधा ग्राम पंचायत द्वारा उपलब्ध नहीं कराये जाने के कारण दीपक राय ग्राम विधिया के द्वारा सीएम हेल्पलाइन पोर्टल में शिकायत कमांक 20347720 दिनांक 24दिसम्बर को शिकायत दर्ज कराकर ग्राम बिछिया की नलजल योजना की डाली हुई पाइप लाइन से नाली का गंदा पानी मिलने से संबंधी शिकायत दर्ज करायी गई है। उक्त शिकायत का आज दिनांक तक उचित समाधान /निराकरण नहीं किये जाने के कारण शिकायत लंबित है जबकि म.प्र. पंचायतराज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम के प्रावधान अनुसार ग्राम पंचायत के प्रथम व्यक्ति/ प्रधान होने के नाते आपका यह दायित्व होता है कि ग्रामवासियों को मूलभूत सुविधा एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना।अतः उक्त दोनों कंडिकाओं का जवाब समक्ष में उपस्थित होकर दो दिन में उपलब्ध कराना सुनश्चित करें जवाब प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में आपके विरुद्ध मप्र पंचायतराज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम के प्रावधानों के तहत अनुशानात्मक कार्यवाही किये जाने हेतु विहित प्राधिकारी को प्रस्ताव प्रेषित कर दिया जायेगा जिसके लिये आप स्वयं जिम्मेदार होंगे।
महिला सरंपच ने सीईओ पर लगाये गम्भीर आरोप
महिला सरपच गलदो बाई ने नोटिस मिलने के बाद प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शिविर के लिए पूर्व में गांव में प्रचार प्रसार किया गया था मुनादी भी करवाई गई थी परन्तु आयोजित शिविर में ग्रामीण नही आये साथ ही कूछ विभागो के जिम्मेदार भी नही आये,शिविर में करीब एक बजे सीईओ साहब पहुचते है और मुझ धमकाते हुए कहते है कि शिविर में ग्रामीण नही आये ,में तुम्हे देख लूगां,तुम्हारे खिलाफ कार्यवाही कर दूंगा और शाम को उनके व्दारा नोटिस जारी कर दिया गया,मामले में मुझ महिला जनप्रतिनिधि को सीईओ व्दारा धमकाया गया है मामले की जानकारी कलेक्टर सहित एसडीएम को स्वंय उपस्थित हो दूंगी।
इनका कहना है-
शुक्रवार को ग्राम बिछिया में जनसेवा शिविर का आयोजन हुआ था परन्तु ग्रामीण नही पहुचे,शिविर का पूर्व में प्रचार प्रसार किया गया था,मुनादी भी करवाई गई थी,परन्तु आयोजन दिनाक को एक बजे सीईओ साहब पहुचते ही मुझे धमकाने लगे कहा मे तुम्हे देख लूगा और शाम को मुझे नोटिस भिजवा दिया।गलदो बाई,सरपच ग्राम पचायत बिछिया
नोटिस देना सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है।गणेश पाण्डे,सीईओ जनपद पचायत शहपुरा

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button