प्रदेश

जनसेवा शिविर का हुआ आयोजन,भानपुर में सचिव रहे नदारत,कलेक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएं

बजाग। आमजनों की समस्याओं के त्वरित निदान हेतु प्रदेश सरकार के द्वारा महत्वाकांक्षी जनसेवा शिविर का गांव गांव आयोजन कराया जा रहा है। जहां अनेक पंचायत में जन सेवा शिविर निर्विघ्न संपन्न हो रहे हैं और लोगों को की समस्यायों को सुलझाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। वही इस आयोजन को लेकर कुछ सरकारी नुमाइंदे इसमे रूची नही ले रहे हैं।कहने का अर्थ यह है कि जन सेवा शिविर के मौके पर गायब रहते है। ऐसा ही नजारा ग्राम पंचायत भानपुर में देखने को मिला, जहां शिविर के आयोजन के दौरान सचिव सुन्हर सिंह तेकाम अपने कर्तव्य से नदारत रहे, जिसकी जानकारी कार्यक्रम के नोडल अधिकारी ने जनपद सी ई ओ को दी गई है। ग्रामीणो की माने तो सचिव ने ग्राम पंचायत मे उनके द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की पोल खुलने के भय से सचिव शिविर से गायव रहे। ग्राम पंचायत भानपुर में आयोजित मुख्यमंत्री जन सेवा शिविर मे कलेक्टर भी कुछ समय के लिए उपस्थित हुए जहां उन्होंने लोगो से उनकी समस्याओं के बारे मे जानकारी ली। शिविर में कुल 69 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। आयोजित शिविर मे जन शिक्षा केंद्र प्रभारी नोडल अधिकारी बृजभान सिंह गौतम एवं ग्राम पंचायत सरपंच गंगाबाई मरावी, दिगंबर पाठक, पटवारी रीता वट्टे, महिला बाल विकास सुपरवाइजर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य विभाग के कार्यकर्ता तथा मोबिलाइजर समेत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद नवांकुर संस्था के पदाधिकारी तथा ग्राम के पंच एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शिविर मे शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में लोगों को बताया गया तथा उनकी समस्या को गंभीरता से सुना गया।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button