रविवार को डिण्डौरी में आयोजित होगी भाजपा की आवश्यक बैठक

डिंडोरी-भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी सुधीर दत्त तिवारी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया गया कि जिले की आवश्यक बैठक 21 मई दिन रविवार को दोपहर 12ः00 बजे भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय डिंडोरी में आहूत की गई है बैठक में केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर वृहद अभियान, 30 मई से 30 जून तक डिंडोरी जिले के दोनो विधानसभाओं में विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जायेगा और आगामी कार्यक्रमों को लेकर रूपरेखा तय की जाएगी।बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, जिला पंचायत सदस्य, नगर परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, जनपद अध्यक्षध् उपाध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, समस्त जिला मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्री प्रकोष्ठ संयोजक,सहसंयोजक, मंडल की 4 सदस्य टोली के सदस्य, दोनो विधानसभाओं के विस्तारक, जिले के विधानसभा संयोजक के अलावा वरिष्ठ कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे।