प्रदेश
इंदौरी,अमठेरा,ढोंढा,चंदवाही में मुख्यमंत्री जनसेवा शिविर का हुआ आयोजन

शहपुरा।प्रदेश सरकार सहित केन्द्र सरकार व्दारा संचालित जनहितैषी योजनाओ के लाभ ग्रामीणो को स्थल पर उपलब्ध कराने सहित उनकी समस्याओ के निराकरण के लिए वर्तमान में मुख्यमत्री जनसेवा शिविर का व्दितीय चरण आयोजित किया जा रहा है उसी कडी में गत दिवस जनपद पचायत शहपुरा अन्तगर्त ग्राम पचायत इंदौरी,चन्दवाही,ढोढा अमठेरा सहित अन्य स्थानो पर जनपद पचायत अध्यक्ष प्रियंका आर्मो,जनपद पचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी गणेश पाण्डे सहित ग्राम पचायत के जनप्रतिनिधियो की उपस्थिति में शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में ग्रामीणो की समस्याओ को सुनने के साथ ही उन्हे हितलाभ भी वितरित किये गये।