25मई को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का जनजाति कल्याण केन्द्र बऱगांव आगमन,योजनाओं के लोकार्पण के साथ प्रकल्प का करेंगे अवलोकन

शहपुरा -आगामी 25 मई को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का डिंडोरी जिले की शहपुरा तहसील स्थित जनजाति कल्याण केंद्र महाकौशल बरगांव मैं आगमन हो रहा है जहां पर मुख्यमंत्री सिलगी नदी में 65 लाख की लागत से बने घाट एवं सीढ़ी निर्माण एवं 10 लाख चालीस हजार की लागत से बने गौ शाला सेड का लोकार्पण करेंगे इसके पश्चात संपूर्ण प्रकल्प का भ्रमण, नवीन विद्यालय भवन निर्माण कार्य का अवलोकन एवं विगत कई वर्षों से चल रहे प्रकल्प के कार्यों की डॉक्यूमेंट्री फिल्म का अवलोकन करेंगे।

विविध प्रकल्पो पर होता है कार्य जनजाति कल्याण केन्द्र के प्रबंधक जाम सिंह एवं अध्यक्ष एम.एल साहू ने बताया कि जनजाति कल्याण केंद्र महाकौशल बरगांव विगत कई वर्षो से जैविक कृषि,कौषल विकास,शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण,आस्था जागरण,स्वास्थ्य,वाचनालय,,कैरियर गाईडेंस, स्वावलंबन,महिला सषक्तिकरण,गौशाला,सामाजिक सुरक्षा,युवा आयाम, के साथ साथ मां नर्मदा परिक्रमावासियो के लिये सर्व सुविधा युक्त आवासीय अन्नक्षेत्र जैसे विविध प्रकल्पो पर कार्य कर रहा है यहां समय समय पर विशाल चिकित्सा एवं दिव्यांग जन शिविरो का आयोजन भी किया जा चुका है जिससे हजारो की तादात में आमजन को लाभ प्राप्त हुआ।

हल्दी चावल देकर किया जा रहा निमंत्रित मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के आगमन से बरगांव सहित समस्त क्षेत्र के लोग उत्साहित है सभी को जनजाति कल्याण केंद्र महाकौशल बरगांव की ओर से हल्दी चावल देकर कार्यक्रम में निमंत्रण दिया जा रहा है।
