भाजपा मंडल शाहपुरा की कार्यसमिति बैठक हुई संपन्नसांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते हुए शामिल

शाहपुरा भारतीय जनता पार्टी मंडल शाहपुरा की कार्यसमिति की बैठक सोमवार को शाहपुरा नगर स्थित सामुदायिक भवन में संपन्न हुई जिसमें क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते एवं जिला अध्यक्ष अवध राज बिलैया का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने भारत माता पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय के तेल चित्र पर पुष्प हार अर्पित कर दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की एवं भाजपा मंडल की ओर से फग्गन सिंह कुलस्ते सहित समस्त अतिथियों का अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष भाजपा अवध राज बिलैया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनावी वर्ष और अब हम चुनाव की तैयारी में जुड़ चुके हैं आगामी 30 मई से 30 जून तक होने वाले पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों सम्मेलनों की जानकारी उन्होंने कार्यकर्ताओं को दी एवं आगामी 25 तारीख को डिंडोरी में होने वाले विशाल महिला सम्मेलन मैं आने के लिए गांव-गांव घर-घर जाकर हल्दी चावल से लाडली बहनों को आमंत्रित करने के लिए निर्देशित किया ताकि अधिक से अधिक संख्या में महिला शक्ति कार्यक्रम में पहुंचे कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लाडली बहनों को संबोधित करेंगे इसके पश्चात केंद्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनावी वर्ष मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्य में चुनाव नवंबर माह में होना लगभग तय है हम सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर सारे राग द्वेष मिटाकर चुनाव की तैयारियों में लग जाना है ताकि हम पुनः डिंडोरी जिले की दोनों विधानसभा सीटें भारी मतों से जीते कार्यक्रम के दौरान भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष कमल अग्रवाल बसंत गुप्ता अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री पंकज तेकाम पूर्व विधायक डॉक्टर सी एस भवेदी जिले के महामंत्री एवं शाहपुरा के प्रभारी जय सिंह मरावी ज्ञानदीप त्रिपाठी मनोहर सोनी मंडल अध्यक्ष घनश्याम कछवाहा बाबा ठाकुर बालमुकुंद सोनी जनपद अध्यक्ष प्रियंका आमों, उपाध्यक्ष जितेंद्र चंदेल नगर पंचायत अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल उपाध्यक्ष मुकेश साहू पार्षद सुरेंद्र साहू देवेंद्र बनवासी प्रीति श्रीवास्तव राजकुमारी रजक, टिकेश्वर साहू राजेश साहू पंकज साहू अरुण अग्रवाल सहित पप्पू झारिया विजय साहू सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता गण मौजूद रहे