प्रदेश

सरपंच संघ ने सौंपा ज्ञापन:सीईओ गणेश पांडे ने महिला जनप्रतिनिधि का किया अपमान,उठी जांच की मांग


शहपुरा।मंगलवार को सरपंच संघ शहपुरा ने संघ के अध्यक्ष राजू कुसराम,संरक्षक नान सिंह और पीड़ित महिला सरपंच गलदो बाई के नेतृत्व में एसडीएम शहपुरा के नाम से प्रेषित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।ज्ञापन में वर्णित है की जनपद पंचायत शहपुरा के नवागत सीईओ गणेश पाण्डेय द्वारा नियम विरूद्ध गलदो बाई सरपंच ग्राम पंचायत बिछिया के विरूद्ध नोटिस किया गया है मामले की जांच कर कार्यवाही की जावे।उपरोक्त विषयानुसार लेख है कि म.प्र. शासन के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत बिछिया में दिनांक 19.05.2023 को ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत शिविर आयोजित किया जाना प्रस्तावित था जिसके परिपालन में सरपंच के समस्त अमले द्वारा मुनादी प्रचार-प्रसार किया गया था।उक्त दिनांक को गणेश पाण्डेय द्वारा जनप्रतिनिधि को अपमानित करने के लिए कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया जाना एवं प्रशासनिक अमला सचिव रोजगार सहायक को नोटिस जारी नहीं करना, केवल सरपंच को अपमानित प्रतित होता है। चूंकि जनप्रतिनिधि विशेष बैगा जनजाति से आती है कहीं न कहीं जनजाति वर्गों को उपेक्षित किया गया है।मांग की गई है मामले की कि सूक्ष्म जांच करते हुये उपरोक्त अधिकारी के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही किया जावे। सरपंच संघ आगामी समय में विधि संवत कार्यवाही करने हेतु बाध्य होंगे।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button